अमिताभ की बजाय धर्मेंद्र बनेंगे नटवरलाल
सन 70 की सुपर हिट फिल्म मि. नटवरलाल में मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन ने की थी. उनके साथ रेखा ने भी काम किया था. इस फिल्म का सिक्वल मि. नटवरलाल 2 को टोनी जुनेजा बनाने जा रहे हैं और फिल्म का निर्देशन उनके बेटे सोनी करेंगे. लेकिन फिल्म में नटवरलाल की भूमिका को अमिताभ बच्चन की बजाय धर्मेंद्र करने जा रहे हैं.
फिल्म के लिये पहले अमिताभ बच्चन से बातचीत की गई थी लेकिन अमिताभ ने इसके लिये काफी पैसे की मांग रखी, जिसे निर्माता देने में असमर्थ था. यही वजह है कि इसके लिये फिर धर्मेंद्र से बात की गई और वे तैयार हो गये.
मि. नटवरलाल 2 की शूटिंग शीघ्र ही शुरु होने जा रही है. इसकी शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में होगी. असली नटवरलाल की शूटिंग एक गांव में की गई थी. आइये देखते हैं कि अमिताभ के बाद अब धर्मेंद्र नटवरलाल की भूमिका क्या गुल खिलाते हैं?


Click it and Unblock the Notifications