..................... Mr India remake should not be made says Arjun Kapoor - Hindi Filmibeat

'मिस्टर इंडिया' का रीमेक क्यों नहीं चाहते अर्जुन कपूर

अनिल कपूर की सुपरहिट फ़िल्म 'मिस्टर इंडिया' के फ़ैन हैं उनके भतीजे अर्जुन कपूर।

By सुप्रिया सोगले - मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए

'इशकज़ादे', '2 स्टेट' और 'की और का' जैसी फ़िल्मों में अभिनय कर चुके निर्माता बोनी कपूर के बेटे अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है उनके चाचा अनिल कपूर की साइंस फ्रिक्शन फ़िल्म 'मिस्टर इंडिया' का रीमेक बनाना ग़लत होगा.

'हाफ़ गर्लफ्रेंड' को भी लोग समझ जाएंगे

अर्जुन कपूर ने आइकॉनिक फ़िल्म 'मिस्टर इंडिया' की रीमेक पर बात करते हुए कहा, "अगर हम मिस्टर इंडिया की कहानी को आगे बढ़ाएंगे तो ठीक है पर उसका रीमेक बनाना ग़लत होगा. ये फ़िल्म पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद प्रतिष्ठित फ़िल्म है और कई दर्शक इससे भावुक तौर से जुड़े हुए हैं. जब कोई चीज़ इतनी साफ़, पवित्र और खूबसूरत हो तो उसे छूना सही नहीं है, इसलिए हमें इस फ़िल्मी कहानी को आगे ले जाने के लिए सही लोगों की ज़रूरत है."

हालांकि अर्जुन ने 'मिस्टर इंडिया' पर फ़िल्म का निर्माण का फ़ैसला फ़िल्म के निर्माता और अपने पिता बोनी कपूर पर छोड़ दिया है. अर्जुन कपूर अपनी आगामी फ़िल्म 'हाफ़ गर्लफ्रेंड' में एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो बिहार का है और जिसकी अंग्रेजी कमज़ोर है.

'कॉमेडी नाइट्स' होस्ट नहीं करुंगा: अर्जुन कपूर

अर्जुन के मुताबिक़ हर काम में अंग्रेज़ी की ज़रूरत पड़ती है और इसलिए भारत में लोग अपनी मातृभाषा के बाद अंग्रेजी सीखना शुरू कर देते हैं. अर्जुन आगे कहते हैं, "मैं हिंदी को महत्व देता हूँ क्यूंकि जिस व्यवसाय में हूँ, वहाँ अगर हिंदी ना आए तो दिक्कतें बढ़ जाती है. हम अक्सर सोचते हैं कि अंग्रेजी के जानकार बुद्धिमान ही होते हैं. पर इस फ़िल्म से जुड़ने के बाद मुझे महसूस हुआ कि हमें हिंदी भाषा को और अधिक महत्व देना चाहिए. मुझे लगता है की अंग्रेजी भाषा के लिए हिंदी भाषा को त्यागना ग़लत है."

अर्जुन कपूर को गर्व है की 'हाफ गर्लफ्रेंड' फ़िल्म में उन्होंने एक बिहारी का किरदार निभाया है, जिसे दुनिया के किसी भी कोने में बसे बिहारी अपने आप से जोड़ पाएंगे. वही अर्जुन ने माना कि भारतीय फ़िल्मों में बिहार से आने वाले किरदारों को एक निर्धारित परिभाषा दी जाती है जिसे वो सही नहीं मानते.

काश मेरी हिंदी आप जैसी होती: अर्जुन कपूर

चेतन भगत की किताब 'हाफ़ गर्लफ्रेंड' पर आधारित इस फ़िल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और फ़िल्म में श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर के संग रोमांस करती नज़र आएंगी. फ़िल्म 19 मई को रिलीज़ होगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X