52 साल का हुआ बॉलीवुड का 'रोमियो'
आज बॉलीवुड के रोमियो यानी कि अनिल कपूर नेू 52वें बरस में कदम रख दिया है। मूंछों वाले अनिल कपूर के हर अंदाज को लोग आज भी पसंद करते हैं वो एक बेहतरीन कलाकार, मजेदार डांसर, शानदार होस्ट, केयरिंग हसबैंड और लविंग पापा है। जिंदगी की हर ऊंचाइयों को छूने वाले अभिनेता अनिल कपूर ने अपने जीवन 30 साल हिंदी सिनेमा को दिये हैं और आज भी उनका योगदान बदस्तूर जारी हैं।
जाने माने फिल्म निर्माता सुरेन्द्र कपूर के मझले बेटे अनिल कपूर का जन्म मुंबई में ही हुआ। सुनीता कपूर से शादी करने वाले अनिल कपूर की तीन संताने हैं। विकिपीडिया की माने तो अनिल कपूर ने उमेश मेहरा की फिल्म 'हमारे तुम्हारे' (1979) के साथ एक सहायक अभिनेता की भूमिका में अपने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत की। 'हम पाँच' (1980) और 'शक्ति' (1982) के रूप में कुछ मामूली भूमिकाओं के बाद उन्हें 1983 में 'वो सात दिन' में अपनी पहली प्रमुख भूमिका मिली जिसमे उन्होंने एक उत्कृष्ट एवं स्वाभाविक प्रदर्शन किया।
कपूर ने बाद में टॉलीवुड में अभिनय करने की कोशिश की, और तेलुगू फिल्म 'वम्सावृक्षं' और मणिरत्नम की पहली कन्नड़ फिल्म 'पल्लवी अनुपल्लवी' (१९८३) की। इसके बाद उन्होंने यश चोपड़ा की 'मशाल' में एक बेहतरीन प्रदर्शन किया जहां उन्होंने दिलीप कुमार के साथ अभिनय कौशल दिखाया। 'मेरी जंग' (1985) जैसी फिल्म में न्याय के लिए लड़ रहे एक नाराज युवा वकील की भूमिका की जिसने उन्हें एक परिपक्व अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया। इसके अलावा अनिल कपूर ने 'कर्मा', 'मिस्टर इंडिया', 'तेज़ाब', 'राम लखन',ताल, स्लमडॉग मिलेनियम, वेलकम, बीवी नंबर वन जैसी फिल्में कीं।
बॉलीवुड के इस बेहतरीन कलाकार को वनइंडिया का पूरी टीम भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देती है। आप भी हमारे जरिये अनिल कपूर को बर्थडे विश कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
