कंफर्म ! अली अब्बास जफर बनाएंगे मिस्टर इंडिया 2, इस हीरो की होगी एंट्री
बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'मिस्टर इंडिया 2' का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है। कंफर्म हो चुका है कि अली अब्बास जफर 'मिस्टर इंडिया 2' पर काम कर रहे हैं। अब्बास अली ने बताया कि वह 'मिस्टर इंडिया के सीक्वल' की स्क्रिप्ट व अन्य चीजों पर तैयारी कर रहे हैं। बता दें खबरें हैं कि 'मिस्टर इंडिया 2' में इस बार अनिल कपूर के बजाय रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि अभी फिल्म में लीड एक्टर कौन होगा इस पर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आया है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म पर अली अब्बास जफर ने बताया है कि वह इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो जाने के बाद कास्ट व अन्य टीम मेंबर्स के बारे में तय करेंगे।
फिलहाल फिल्म 'मिस्टर इंडिया 2' में लीड एक्टर कौन होगा इस बारे में तय नहीं हुआ है। हालांकि खबरें हैं कि फिल्ममेकर्स रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए कास्ट करना चाहते हैं।
अभी रणवीर सिंह अपनी फिल्म '83' और 'जयेषभाई जोरदार' को लेकर बिजी चल रहे हैं। फिल्म '83' में कपिल देव व 1983 के वर्ल्डकप की जीत को दर्शाया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
बता दें साल 1987 में आई 'मिस्टर इंडिया' में श्रीदेवी और अनिल कपूर लीड रोल में थे। फिल्म हिट साबित हुई। फिल्म को शेखर कपूर ने डायरेक्ट किया और बोनी कपूर ने प्रड्यूस। फिल्म में अमरीश पुरी के 'मुगैम्बो' किरदार भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











