मिस्टर इंडिया 2 विवाद की पूरी कहानी: शेखर कपूर पर भड़के जावेद अख्तर- ट्विटर पर बुरी तरह ट्रोल
'मिस्टर इंडिया' फिल्म के रीमेक के ऐलान के साथ ही इस फिल्म पर विवाद शुरू हो गया है। सोनम कपूर और शेखर कपूर की नाराजगी इस फिल्म को लेकर सामने आ चुकी है। 'मिस्टर इंडिया 2' के विवाद में गीतकार जावेद अख्तर भी शामिल हो चुके हैं। दरअसल ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर ने दावा किया था कि फिल्म के क्रिएटिव राइट्स उनके पास हैं लेकिन जावेद अख्तर ने ट्विटर पर उन्हें फटकार लगाई और पूछा कि किस हक से वह ऐसा कह रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। पढ़िए ऐसा क्यों किया।
दरअसल डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'मिस्टर इंडिया 2' का ऐलान किया था। फिल्म 'मिस्टर इंडिया 2' के ऐलान के बाद से ही विवाद खड़ा हो गया। सोनम कपूर पहले ही फिल्म को लेकर गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं। लेकिन बोनी कपूर और अनिल कपूर की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications











