गंगा आरती करते बेहद रोमांटिक लगे राजकुमार राव और जान्हवी कपूर, वाराणसी से वायरल हुईं तस्वीरें!

mr and mrs mahi janhvi kapoor rajkummar rao

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव को लेकर चर्चा है और इस वक्त सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। बता दें कि दोनों अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं।

सोमवार को राजकुमार राव और जान्हवी कपूर को वाराणसी में स्पॉट किया गया और इस दौरान उन्होने वहां गंगा आरती भी की। अब इस वाराणसी से दोनों केवीडियो और तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, उनके फैंस ढेर सारे लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर को मनमोहक नीली साड़ी पहने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती करते हुए देखा जा सकता है। जान्हवी के बैक-टू-बैक प्रमोशनल लुक से फैंस का दिल जीता है। सभी जानते हैं कि मेथड ड्रेसिंग ट्रेंड में महारत हासिल करने वाली एक्ट्रेस वो बन गई हैं।

कैसा था लुक

जान्हवी कपूर के लुक की चर्चा है। इस दौरान उन्होने जर्सी ब्लाउज से लेकर उनके गोलाकार सीक्विन वाले पर्स तक, उनके आउटफिट उनकी आने वाली फिल्म की थीम को पूरी तरह से दर्शाते हैं। एक्ट्रेस एक स्टनर है और एक प्रोफेशनल की तरह फैशन टारगेट पर निशाना साधती रहती है। इसके अलावा बात करें राजकुमार राव की तो वो इस दौरान काफी सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं।

रिलीज डेट

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की ये फिल्म इसी महीने 31 मई को रिलीज हो जाएगी। वो दोनों चाहते हैं कि तब तक दम से प्रमोशन हो जाए। हालांकि वाराणसी से आई तस्वीरों को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X