..................... सुशांत केस में एक बार फिर सुब्रमण्यम स्वामी गरजे ! क्यों नहीं हुई अभी तक जूस के गिलास की जांच? MP Subramanian Swamy on sushant singh rajput says why juice glass which SSR use not preserved - Hindi Filmibeat

सुशांत केस में सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाए सवाल, क्यों नहीं हुई अभी तक जूस के गिलास की जांच?

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक बार फिर राज्यसभा सांसद व बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सवाल उठाया है। इससे पहले भी वह लगातार सुशांत केस में अपनी राय रखते आए हैं। उन्होंने कंगना रनौत का भी समर्थन किया था। इस बार सुब्रमण्यम स्वामी ने सवाल उठाया है कि 14 जून की सुबह सुशांत सिंह राजपूत ने जिस गिलास में ओरेंज जूस पिया था आखिर उसकी जांच अभी तक क्यों नहीं की गई। आखिर क्यों मुंबई पुलिस ने ऐसे आक्समिक मौत मामले में भी सुशांत के अपार्टमेंट को सील नहीं किया?

बता दें सुशांत सिंह राजपूत मामले में एम्स की जो रिपोर्ट सामने आई थी उसे लेकर पहले ही काफी विवाद हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एम्स ने मर्डर थ्योरी को खारिज करते हुए सुशांत की आत्महत्या करने पर संदेह जताया है। इस पर सुशांत के परिवार से लेकर वकील व फैंस ने विरोध जताया और इस तथ्य को खारिज किया।

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले के सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने जलेबी एक्ट्रेस को जमानत दे दी। करीब महीनेभर तक रिया चक्रवर्ती जेल में रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X