बेशरम रंग को अश्लील बताते हुए पठान फिल्म पर भड़के होम मिनिस्टर, राज्य में फिल्म रिलीज..

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान अपने पहले गाने की रिलीज के बाद से ही खबरों का हिस्सा है। दरअसल इसको लेकर विवाद हो रहे हैं और कई हिंदू संगठनों ने फिल्म को बैन करने की मांग शुरु कर दी है। गौरतलब है कि इस फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ और इसमें दीपिका पादुकोण को भगवा कलर की ड्रेस पहने देखा गया और विवाद शुरु हो गया।
अब इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के होम मिनिस्टर का बयान सामने आया है और उन्होने इसको बैन करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस गाने को घटिया मानसिकता के साथ शूट किया गया है।
जी हां, नरोत्तम मिश्रा ने इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और लिखा है, ''फिल्म Pathaan के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है और गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है।

आगे क्या लिखा?
गाने के दृश्यों व वेशभूषा को ठीक किया जाए अन्यथा फिल्म को मध्यप्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए, यह विचारणीय होगा।'' इसके अलावा वो पोस्ट में मीडिया से बात करते दिख रहे हैँ।

लोग कमेंट्स कर रहे हैं
उनके ट्वीट के बाद लगातार लोग कमेंट्स कर रहे हैं। शाहरुख खान के समर्थक मंत्री जी को जवाब दे रहे हैँ। एक यूजर ने लिखा है, ''भारत की शान शाहरुख खान, जय श्रीराम।''

भावना आहत मंत्री जी
इसके अलावा एक ने लिखा है, ''अरे भावना आहत मंत्री जी रामलीला में अश्लील डांस करके रामलीला की खुले आम धज्जियां उड़ाई जाती हैं तब आपकी भावना कहां घास चराने जाती हैं !!!''

मंत्री जी के समर्थन में भी कमेंट्स कर रहे हैं
हालांकि कुछ लोग मंत्री जी के समर्थन में भी कमेंट्स कर रहे हैं और एक का कहना है कि ''इस फिल्म को पूरी तरह से बैन करना चाहिए।'' हालांकि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है
नरोत्तम मिश्रा को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर ट्वीट करते हुए अपनी बात सबके सामने रखते हैं और कई बार उनको चीजों से आपत्ति हो जाती है। फिलहाल शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications