Pathaan Controversy- एमपी के असेंबली स्पीकर ने शाहरुख खान को दिया चैलेंज, बोले 'बेटी सुहाना के साथ...'

शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर विवादों का सिलसिला थमने की बजाय बढ़ता हुआ नजर आ रहा है और इस लिस्ट में अब एक बयान और शामिल हो गया है। जी हां, अब इस मामले में मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का एक बयान आया है और उन्होने शाहरुख खान को एक सलाह दी है। गिरीश गौतम का कहना है कि, ''शाहरुख को अपनी बेटी के साथ यह फिल्म देखनी चाहिए, एक तस्वीर अपलोड करनी चाहिए और दुनिया को बताना चाहिए कि वह इसे अपनी बेटी के साथ देख रहे हैं।
मैं आपको पैगंबर पर इसी तरह की फिल्म बनाने और उसे चलाने की चुनौती देता हूं।" जी हां, लाइव हिंदुस्तान की एक खबर के मुताबिक ये बयान गिरीश गौतम के द्वारा दिया गया है। हालांकि शाहरुख खान इस वक्त फिल्म को लेकर बिजी हैं और लगातार प्रमोशन कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा के बयान के बाद बेशरम रंग को लेकर बवाल शुरु हुआ था। मिनिस्टर ने आरोप लगाया था इस इस गाने के द्वारा हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है।
उन्होने ये भी कहा था कि 'फिल्म पठान के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है और गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है।
गाने के सीन्स व पहनावा को ठीक किया जाए अन्यथा फिल्म को मध्यप्रदेश में रिलीज की अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए,यह विचारणीय होगा।'' इसके बाद कई सितारे शाहरुख खान के समर्थन में आ गए थे।
हालांकि फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसको 25 जनवरी 2023 को पूरी दुनिया में रिलीज कर दिया जाएगा। अभिनेता जॉन अब्राहम इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं जबकि दीपिका पादुकोण फैंस का दिल जीतने आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











