अरबाज खान के साथ तलाक पर ये क्या बोल गईं Malaika Arora, पढ़कर चौंक जायेंगे आप

Malaika arora, ,Arbaaz Khan

Malaika Arora- Arbaaz Khan:बॅालीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने बेबाक बयान और रियल लाइफ जिंदगी की कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में हैं। मलाइका अरोड़ा ने मूविंग इन विद मलाइका के जरिए अपने जिंदगी के हर बड़े मामले पर पर चुप्पी तोड़ रही हैं। मलाइका ने हाल ही में इस शो के लिए पहली बार स्टैंड अप कॉमेडी करने की कोशिश की। यहां पर भी मलाइका ने अपने डांस की तरह किलर परफॉर्मेंस दी है। मलाइका ने पहली दफा कैमरे के सामने अपने तलाकशुदा होने के टैग पर बात की है।

मलाइका अरोड़ा ने अपने इस शो पर कहा है कि मैं बिजनेस करती हूं। मैं एक मां हूं। एक बेटी हूं। लेकिन इस दुनिया के लिए मैं तलाकशुदा हूं। मलाइका ने अपने आगे के बयान में उन लोगों को भी मुंह तोड़ जवाब दिया है जो मलाइका के नाम के आगे तलाक शब्द को जोड़ते हैं। वह कहती हैं कि मेरे घर के बाहर तलाकशुदा नेम प्लेट होनी चाहिए। मलाइका ने आगे कहा कि मैं आगे बढ़ चुकी हूं। मेरे एक्स भी आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन आप लोग कब आगे बढ़ेंगे।

जाहिर सी बात है कि अपने इस अंदाज के साथ मलाइका ने उनके खिलाफ उठने वाली आवाज को चुप कराने की मजबूत कोशिश की है। मलाइका ने इसी शो पर कुछ दिन पहले ब्वॅायफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की थी। मलाइका ने इस आरोप का जवाब दिया है कि वह खुद से छोटे आदमी को डेट कर रही हैं।

मलाइका कहती हैं कि अर्जुन कपूर स्कूल जाते हुए बच्चे नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि वह अपने पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं। अपनी क्लास को बंक कर रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो मलाइका का इस शो पर नो फिल्टर होना सभी को काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की रिपोर्ट भी सामने आ रही है। मुमकिन है कि अगले साल तक दोनों अपने शादी की घोषणा कर सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X