Moving In With Malaika: फराह खान से निजी जिंदगी की बात कर रो पड़ीं मलाइका अरोड़ा, जानें वजह?

Malaika Arora gets emotional: बॉलीवुड की सबसे फिट, हॉट और ग्लैमरस दीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनके इस शो को लेकर अच्छा-खासा बज़ बना हुआ है। मलाइका अरोड़ा का यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो का प्रोमो भी जारी किया गया है जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
मलाइका अरोड़ा के इस शो की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है। शो में मलाइका अरोड़ा अपनी पेशेवर जिंदगी के अलावा निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोलती नजर आएंगी। अब जारी किए गए प्रोमो में शो की एक झलक देखने को मिल रही है। इस प्रोमो में मलाइका अरोड़ा अपनी खास दोस्त फराह खान और करीना कपूर खान के साथ नजर आ रही हैं।
इस प्रोमो में मलाइका अरोड़ा दोनों से बात करते हुए इमोशनल भी हो जाती हैं। मलाइका अरोड़ा प्रोमो में फराह खान से कहती नजर आ रही हैं- 'दुनिया बकवास बातें करना जानती है।' इसके बाद करीना कहती नजर आती हैं- 'वो फनी है, खूबसूरत है. मलाइका एक रॉक सॉलिड है।' वहीं मलाइका दर्शकों के सामने हाथ में माइक थामे कहती हैं- 'मैंने मूव ऑन कर लिया, मेरे एक्स ने मूव ऑन कर लिया। आप सब कब मूव ऑन करेंगे।'
आगे प्रोमो में दिखाया जाता है कि फराह खान से मलाइका अरोड़ा कहती हैं- मैंने अपनी लाइफ में जो भी फैसले लिए, सब सही थे।' उनकी बातें सुनकर फराह कहती हैं- 'तुम रोते हुए भी बेहद खूबसूरत लगती हो।' मलाइका अरोड़ा ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है- 'अब समय आ गया है कि मैं अपनी जिंदगी में आपको आने दूं और अपनी केयर कम कर दूं।'
बता दें कि मलाइका अरोड़ा का यह शो 5 दिसंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो के प्रोमो में मलाइका अरोड़ा के ग्लैमरस लुक, योगा और उनकी जिंदगी में मौजूद खास लोगों की झलक भी दिखाई गई है। शो के स्ट्रीम होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











