बालीवुड की लालू से पाइरेसी रोकने की गुहार

इंडियन मोशन पिक्च र प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) द्वारा लालू प्रसाद को सौंपे गए ज्ञापन में अनुरोध किया गया है कि रेलवे स्टेशनों पर डीवीडी, वीसीडी और सीडी की अवैध बिक्री करने वाले दुकानदारों व स्टाल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह संबंधित क्षेत्र के स्टेशन महाप्रबंधकों को निर्देश दें।
आईएमपीपीए के अध्यक्ष टी.पी. अग्रवाल ने बातचीत में बताया कि फिल्म उद्योग को पहले से ही राज्य सरकारों को अत्यधिक कर चुकाना पड़ रहा है, दूसरे पाइरेसी ने हालत और पतली कर दी है।
उनके अनुसार फिल्म उद्योग की कुल आमदनी 6 अरब रुपये का तकरीबन 20 फीसदी प्रतिवर्ष पाइरेसी की भेंट चढ़ जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications