ज़ायेद के घर आया नया मेहमान
संजय खान के बेटे ज़ायेद खान कल सुबह पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी मल्लिका ने मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया है. जिस बच्चे के आने की उम्मीद दो हफ्ते बाद की जा रही थी उसने कल सुबह ही जन्म ले लिया है.
ज़ायेद की बहन फरहा ने बताया की बच्चा6 पोंड का है, बड़ी-बड़ी आंखें और बहुत ही खूबसूरत मुख है. ज़ायेद नेतो दो महीने पहले ही बच्चे का नाम सोच लिया था. उन्होंने इसका नाम ज़िदान रखा है.
माँ और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं. संजय खान और उनकी पत्नी ज़रीन खान अस्पताल में अपनी बहु की देखभाल कर रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications