..................... Abhishek inspires me a lot: Zayed | जा़एद के प्रेरणा स्रोत अभिषेक बच्चन - Hindi Filmibeat

जा़एद के प्रेरणा स्रोत अभिषेक बच्चन

By Staff

Zayed Khan
बालीवुड अभिनेता जा़एद खान का कहना है कि वह भी अन्य असफल स्टार पुत्रों की कतार में शामिल हो जाते अगर उन्होंने अभिषेक बच्चन से प्रेरणा न ली होती।

अभिनेता-निर्देशक संजय खान के पुत्र जा़एद खान ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "करियर की शुरुआत में लगातार फ्लाप फिल्मों ने मुझे निराश जरूर किया, लेकिन उस समय अभिषेक बच्चन मेरे प्रेरणा स्रोत बने।"

क्या उनकी बहन के पति रितिक रोशन भी उनके प्रेरणा स्रोत हैं? इसका जवाब देते हुए जा़एद ने कहा, "प्रत्यक्ष तौर पर मैं किसी से अभिनय की सलाह नहीं लेता। रितिक से मेरी दोस्ती तब से है जब वह मेरी बहन सुजैन को जानता भी नहीं था।"

लंबे समय से फिल्मों से दूर रहने के बारे मे जा़एद ने बताया, "पिछले साल रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण मुझे कई महीनों तक आराम करना पड़ा। इस वजह से फिल्म 'स्पीड' भी बनने में देर हो गई।"

गौरतलब है कि फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले जा़एद अब बिल्कुल फिट हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X