#Breaking: पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन, नहीं रिलीज़ होगी ऐ दिल है मुश्किल - रईस

आखिरी मीटिंग के बाद वितरकों ने किया फैसला - नहीं रिलीज़ होगी ऐ दिल है मुश्किल और रईस। पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में बैन।

ताज़ा खबर की मानें तो एक मीटिंग के बाद Exhibitors Association of India ने यह तय किया है कि किसी भी पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म भारत में नहीं रिलीज़ होगी।

और इस फैसले के बाद अब ऐ दिल है मुश्किल और रईस पर तलवार लटक रही है। सिनेमा मालिकों ने भी वितरकों का साथ देते हुए कहा कि वो ऐ दिल है मुश्किल, रईस और डियर ज़िंदगी रिलीज़ नहीं करेंगे।

Ae Dil Hai Mushkil Raees banned

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले Indian Motion Picture Producers' Association (IMPPA) ने सिनेमाघरों के मालिकों और मनसे के अशोक पंडित और शालिनी ठाकरे से दरखास्त की थी कि वो फिल्म को रिलीज होने दे क्योंकि फिल्म पहले ही पूरी तरह बन चुकी है और इससे निर्माता-निर्देशकों के साथ फैन्स को भी गहरा झटका लगेगा।
[#Finally: पाकिस्तानी मुद्दा ही खत्म...वापस शूट करेंगे पूरी फिल्म]

लेकिन इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म को बैन करना ही सही फैसला है और जब तक पाकिस्तान - भारत के बीच संबंध ठीक नहीं हो जाते तब तक कोई भी पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म रिलीज़ नहीं होगी। इस फैसले को फिलहाल 4 राज्यों ने मंज़ूरी भी दे दी है। तो ये तय है कि महाराष्ट्र, गुजरात, गोआ और कर्नाटक में फिल्में रिलीज़ नहीं होंगी।

एसोसिएशन का मानना है कि लोगों में फिलहाल काफी गुस्सा है। ऐसे में अगर किसी ने विरोध में कुछ हिंसात्मक कर दिया तो फिर दर्शकों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी कोई भी सिनेमा मालिक नहीं ले सकता है।

इसलिए बेहतर है कि सुरक्षा के मद्देनज़र इन फिल्मों को रिलीज़ ना होने दिया जाए। अब इस फैसले के बाद रईस, ऐ दिल है मुश्किल और डियर ज़िंदगी का क्या हाल होता है पता नहीं।
[#Viral: रणबीर - ऐश्वर्या की ये हॉट तस्वीर कैसे हुई लीक!]

वैसे ऐ दिल है मुश्किल जब से बन रही है, तब से किसी ना किसी कंट्रोवर्सी का ही शिकार है। जानिए फिल्म से जुड़ी हाल ही में हुईं कुछ दुर्घटनाएं -

पाकिस्तानी कलाकार
उड़ी हमले के बाद, अचानक से सबका ध्यान बॉलीवुड में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों पर आ गया। इसके बाद डिमांड की गई कि पाकिस्तानी कलाकार अपने देश वापस जाएं या फिर हमले की कड़ी निंदा करें। हालांकि पूरा बॉलीवुुड इस मुद्दे पर बंट गया कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करना चाहिए या नहीं।

फवाद खान का पलटवार
इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की लेकिन माना जा रहा है कि फवाद खान ने पाकिस्तान पहुंच कर कहा कि भारतीयों के दिल छोटे होते हैं और बॉलीवुड किसी के बाप का नहीं है। वहीं उनके फैन्स ने भी कहा कि फवाद खान को स्टार बनने के लिए बॉलीवुड की ज़रूरत नहीं है।

अजय देवगन - शिवाय
ऐ दिल है मुश्किल अजय देवगन की शिवाय के साथ रिलीज़ हो रही है और यही कारण है कि दोनों फिल्मोंं का दीवाली पर क्लैश होना, पहली बार उत्सुक नहीं कर रहा है। बल्कि सब सोच रहे हैं कि किस फिल्म का क्या हाल होगा!

केआरके कंट्रोवर्सी
फिल्म को लेकर दावा किया गया कि करण जौहर ने फिल्म की तारीफ करने के लिए केआरके को 25 लाख रूपये दिए गए। अजय देवगन ने तुरंत एक स्टिंग जारी किया जहां केआरके इस बारे में बात कर रहे थे। और उन्होंने साफ कहा कि करण जौहर इस मामले में थे या नहीं इसकी जांच होनी चाहिए।

झूठे प्रमोशन
वहीं अजय देवगन फैन्स भी सच जानने में जुट गए थे और उन्होंने ऐ दिल है मुश्किल के पैसे देकर करवाए जा रहे सोशल प्रमोशन की पोल खोल दी। कैसे और क्या हुआ, वो ज़रा लंबा मुद्दा है। जान लीजिए यहां--->[#Kartoot: ऐसे खोला अजय देवगन फैन्स ने काला चिट्ठा...सामने आई तस्वीरें]

किसका कैमियो
फिल्म मेंं किसका कैमियो है ये अंत तक नहीं पता था। बाद में शाहरूख खान ने यह कैमियो किया। उनकी झलक देखकर लोग पागल, फिल्म के ट्रेलर में।

लीक हुई कहानी
फिल्म के ही एक कलाकार ने काफी हद तक फिल्म की कहानी बता दी थी। उन्होंने बताया कि वो अनुष्का के पिता हैं और रणबीर उनसे अनुष्का का हाथ मांगने आते हैं फवाद खान के लिए!

ऐश्वर्या की बोल्डनेस
ऐश्वर्या राय की बोल्डनेस ने तो मुद्दे को और भी गहरा बना दिया। माना जा रहा है कि कुछ सीन को लेकर बच्चन परिवार उनसे खफा है। लेकिन एक खुलासे ने सबको चौंका दिया।
[#दो टूक: तो केवल बच्चन परिवार के बेटे हॉट सीन करते हैं...बहू नहीं!]

करीना का गुस्सा
पहले शाहरूख वाला रोल सैफ कर रहे थे और जब सैफ के साथ बात नहीं बनी तो करण जौहर ने शाहरूख से इस किरदार को करने को कहा। अब इन अफवाहों के बीच करीना क्यों गुस्सा थीं पता नहीं।

दूसरा आदमी रीमेक
ये भी माना जा रहा है कि फिल्म ऋषि कपूर की फिल्म दूसरा आदमी का रीमेक हैं जहां एक विधवा औरत को एक कम उम्र के लड़के से प्यार हो जाता है, जिसकी नई नई शादी हुई होती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X