वेलकम पाकिस्तान में
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम बेहद सफल रही लेकिन पाकिस्तान के दर्शक इसे देखने से वंचित रहे. इसका कारण इस फिल्म में फिरोज खान का होना है.
ज्ञात हो कि पाकिस्तान में अपने भाई अकबर खान की फिल्म ताजमहल के प्रदर्शन कार्यक्रम में शराब के नशे में धुत्त होकर फिरोज खान ने पाकिस्तान की बुराई करते हुए कहा था कि भारत में मुसलमान पाकिस्तान की बजाय ज्यादा सुरक्षित हैं.
फिरोज खान के मुंह से अपने देश की ऐसी तैसी होते देख पाकिस्तान सरकार इतना बौखला गई कि उसने पाकिस्तान में फिरोज खान के आने पर ही रोक लगा दी. यही वजह रही कि वेलकम को भी पाकिस्तान में प्रदर्शित नहीं होने दिया गया.
लेकिन अब पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने फिल्म में फिरोज खान के कुछ दृश्यों और संवाद पर कैंची चलाकर इसे पाकिस्तान में प्रदर्शित करने की अनुमति दे दी है. इससे अब पाकिस्तान की जनता भी वेलकम का आनंद उठा सकेगी. यह अलग बात है कि उन्हें फिरोज खान के दमदार दृश्य देखने और संवाद सुनने को नहीं मिलेंगे.


Click it and Unblock the Notifications