अपनी उपेक्षा से नाराज विवेक ओबेराय

बताया जाता है कि दोनो में शीत युद्ध की शुरुआत तब हुई जब लाखिया ने फिल्म के प्रचार में विवेक ओबेराय की उपेक्षा कर जायेद खान को ज्यादा महत्व देना शुरु कर दिया। विवेक ओबेराय जो कि अपने को जा़येद से बडा़ स्टार मानते हैं, इस बात से लाखिया से खफा हो गये। इसकी शिकायत विवेक ने फिर फिल्म के सहनिर्माता सुनील शेट्टी से भी की।
दूसरे तरफ अपूर्व लाखिया भी विवेक के इस व्यहार से खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि प्रचार में किसी की उपेक्षा नहीं की जा रही है और फिल्म में विवेक और जा़येद दोनो को बराबर का अवसर दिया गया है। विवेक का यह कहना गलत है कि वे जायेद से बडे़ स्टार हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा महत्व दिया जाना चाहिए। अब लाखिया और विवेक का यह शीत युद्ध क्या रंग लाता है, यह देखने लायक होगा।


Click it and Unblock the Notifications