विवेक ने प्रकाश झा की 'राजनीति' छोड़ी

विवेक के सहयोगी डेल भगवागार ने एक प्रेस रिलीज में कहा, "प्रकाश झा की फिल्मों के जबरदस्त प्रशंसक विवेक 'राजनीति' में काम करने के इच्छुक थे। निर्माता करण जौहर व निर्देशक रेनसिल डी सिल्वा की फिल्म के लिए विवेक ने पहले ही 'हां' कर दिया है।
विवेक तारीख को लेकर लाचार हैं। यही कारण है कि 'राजनीति' छोड़ रहे हैं, लेकिन भविष्य में झा के साथ फिल्म जरूर करना चाहते हैं।"
जल्दी ही 'पॉपकॉर्न मोशन पिक्च र्स' और 'बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड' की विवेक ओबेरॉय, सुनील शेट्टी, जायेद खान और श्रिया शरण अभिनीत फिल्म 'मिशन इस्तांबुल' रिलीज होने वाली है।
अपूर्व लाखिया की इस फिल्म में विवेक बिल्कुल नए अंदाज में अपने मसल्स दिखाते नजर आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications