..................... I don't want to play same roles: Vivek Oberoi | एक जैसे किरदार नहीं: विवेक ओबराय - Hindi Filmibeat

एक जैसे किरदार नहीं: विवेक ओबराय

By Staff

Vivek Oberoi
आतंकवाद पर आधारित एक्शन फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में गैंगस्टर माया डोलाज का किरदार निभाने के बाद बालीवुड अभिनेता विवेक ओबराय अब 'मिशन इस्तांबुल' में भी उसी रूप में दिखेंगे, लेकिन वे मानते हैं कि एक जैसे किरदार में वे खुद को बंधने नहीं देंगे।

विवेक ने कहा, "जब भी मुझे लगता है कि मैं एक ही जैसे किरदार में बंध रहा हूं तो उसे छोड़कर कुछ नया करने की कोशिश करता हूं।"

नौवें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) पुरस्कार समारोह में पहुंचे विवेक के अनुसार उनकी फिल्म 'मिशन इस्तांबुल' का संगीत यहां लांच किया जा रहा है। रविवार को वे गाला नाइट में परफॉर्म भी करेंगे।

अक्सर एक्शन भूमिकाओं में दिखने वाले विवेक कहते हैं, "एक्शन फिल्में करने का निर्णय मैंने जान-बूझकर नहीं किया है। अपूर्व ने मुझे इसका प्रस्ताव दिया। पटकथा मुझे अच्छी लगी इसलिए मैं तैयार हो गया। यह बिल्कुल अलग तरह की फिल्म है।"

विवेक कहते हैं, "फिल्म में अपना चरित्र मुझे काफी पसंद है। इसे करने का अनुभव सचमुच मजेदार था। एक युवा को एक्शन फिल्म से जैसी उम्मीदें होती हैं, इसमें वह सब है। इसमें गानों को भी बड़ी ही खूबसूरती से फिल्माया गया है।"

हालीवुड में एंट्री को लेकर वे कहते हैं, "हर कलाकार ऐसा करना चाहता है, मैं भी चाहता हूं। लेकिन वहां की फिल्म में मैं भारतीय टैक्सी चालक का किरदार निभाने नहीं जा सकता।"

विवेक कहते हैं, "कलाकार जाएद खान के साथ एक्शन दृश्य करते हुए हमारे बीच प्रतिस्पर्धा की कोई भावना नहीं थी। हम दोनों ने उसे बेहतरीन ढंग से निभाया है।"

विवेक टिप्स की एक फिल्म की शूटिंग में इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में व्यस्त हैं। वहां से समय निकालकर ही वे आइफा में पहुंचे हैं। इसके बाद वे करण जौहर निर्मित, रेनजेल डी सिल्वा निर्देशित और सैफ अली खान व करीना कपूर अभिनीत फिल्म में भी दिखेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X