महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के घर आज बजेगी शहनाई

इसी के न्योता देने के लिए स्वयं विलास राव देशमुख अपनी पत्नी के साथ दिल्ली पहुंचे. उन्होंने इस विवाह में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सोनिया गाँधी को आमंत्रित किया है. ख़बर है कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल 29 फरवरी को रिसेप्शन में शामिल होंगी.
उल्लेखनीय है कि इसी परिवार के सदस्य रितेश देशमुख हैं जो फ़िल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम बन चुके हैं, और ये तो स्वाभाविक ही है कि इस समारोह में फ़िल्म क्षेत्र की दिग्गज हस्तियाँ भी शामिल होंगी. इन दिनों राजनीति और फिल्मी दुनिया का गहरा रिश्ता बनता जा रहा है. हाल ही में प्रफुल पटेल की बेटी कि शादी में भी फ़िल्म जगत मौजूद था और अब देशमुख के जश्न में भी इंडस्ट्री शामिल होगी.


Click it and Unblock the Notifications