..................... Via Darjeeling is a Psychological Thriller | हनीमून पर गए जोड़े की रोमांचक फिल्म - Hindi Filmibeat

हनीमून पर गए जोड़े की रोमांचक फिल्म

By Staff

Via Darjeeling
देश के सिनेमाघरों में 20 जून से प्रदर्शित की जाने वाली मनोवैज्ञानिक रोमांचक फिल्म 'वाया दार्जिलिंग' हनीमून पर गए एक नवविवाहित जोड़े पर केंद्रित है।

हनीमून के बाद दार्जिलिंग से कोलकाता लौटते समय जोड़े में से एक अचानक गायब हो जाता है। फिल्म प्राचीन बंगाली 'अड्डा' परंपरा पर आधारित है। इसमें बरसात के मौसम में यारों की महफिल में खाने-पीने के साथ कहानी या घटना सुनाने का दौर चलता है।

इस रोमांचक फिल्म की पटकथा रंजन दास व अरिंदम नंदी और संवाद अतुल सबरवाल ने लिखा है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कोलकाता और दार्जिलिंग में की गई है। इस फिल्म में के. के. मेनन, सोनाली कुलकर्णी, विनय पाठक और परवीन डबास मुख्य भूमिका में हैं। 'मोक्सी एंटरटेनमेंट' व 'नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉपरेरेशन प्रोडक्शन' निर्मित इस फिल्म के जरिए अरिंदम नंदी ने फीचर फिल्मों के निर्देशन में कदम रखा है।

कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय की फिल्म सोसायटी से लंबे समय तक जुड़े रहे अरिंदम सन 1988 में बंगाल के प्रसिद्ध जोड़े नरेंद्र देव और राधारानी देवी पर वृतचित्र बना चुके हैं। बाद में भारत व अमेरिकी कंपनियों में काम करके उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X