'मुगल-ए-आजम' के सेट पर सभी शाकाहारी

हुआ यूं कि अभिनेता राहुल बोस, परेश रावल और अभिनेत्री मल्लिका शेरावत को मालूम हुआ कि निर्माता रतन जैन शाकाहारी हैं। सेट पर मांसाहारी भोजन मंगाना उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है।
जैन की भावनाओं का आदर करते हुए इन सभी ने शाकाहारी भोजन ही मंगाया। यूनिट के सदस्यों को जैसे ही यह बात मालूम हुई, सभी ने उनका सहयोग किया।
शाकाहारी संजय छेल और रतन जैन उन सभी द्वारा मिले सहयोग को अब तक भूल नहीं पाए हैं। बहरहाल, पशु अधिकारों से जुड़ी संस्थाओं को जरूर इस घटना से खुशी मिली होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications