सैफ की राह पर उस्मान अफजल

By Staff

Usmaan Amrita
सैफ अली खान ने अपनी वर्तमान गर्लफ्रैंड करीना कपूर से न सिर्फ सच्चे प्यार का इजहार किया बल्कि सबूत के तौर पर अपने हाथ में करीना के नाम का टैटू भी गुदवा लिया.

इससे सैफ ने न सिर्फ करीना का दिल जीता बल्कि बालीवुड के तमाम फिल्मी मजनुओं के सामने एक मिसाल भी पेश की. सैफ के इस इजहारे मोह्ब्बत के तरीके से उस्मान अफजल भी काफी प्रभावित हुए हैं और उन्होंने भी अमृताअरोरा के नाम का टैटू अपने हाथ में गुदवा लिया है और अपने प्यार को अमर कर दिया है.

सैफ की तरह उस्मान ने अमृता का नाम देवनागरी लिपी में गुदवाया है. बताया जाता है कि अमृता अरोडा अपने इस आशिक की इस दिलेरी से काफी खुश है और टैटू गुदवाने के बाद तो वह उस्मान पर अपने प्यार की बारिस और ज्यादा जोर से कर रही है.

लगता है बालीवुड में अभी कई लोग अपनी अपनी माशूका का नाम अपने बदन पर गुदवायेंगे. लेकिन उन आशिकों का क्या होगा, जो एक बाद दूसरी, दूसरी के बाद तीसरी गर्लफ्रैंड पकडते हैं. उनकी तो पूरी बाडी ही गोदने से भर जायेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X