..................... Urmila's beauty secret | उर्मिला की छरहरी काया का राज़ - Hindi Filmibeat

उर्मिला की छरहरी काया का राज़

By Staff

Urmila Matondkar
फिल्म 'रंगीला' से चर्चित हुईं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने युवा पीढ़ी को सचेत किया। मॉडल बनने की लालसा में छरहरी काया पाने के लिए भूखों मरने की जरूरत को उन्होंने नकार दिया है।
अपने छरहरे बदन का राज खोलते हुए उन्होंने बताया कि संतुलित आहार और नियमित व्यायाम उनके शारीरिक सौंदर्य का कारण है।

फ्रेंच 'स्लिम इंस्टेंट सेंटर' के उद्घाटन पर पहुंचीं उर्मिला ने कहा, "छरहरी काया से ज्यादा मैं मजबूत शरीर पाने कोशिश करती हूं। युवा पीढ़ी से मैं कहना चाहूंगी कि भूखे रहकर वे अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें। संतुलित आहार लें और नियमित व्यायाम करें।"

महाराष्ट्रीय भोजन को वह बेहतर मानती हैं। इसमें चिकनाई नहीं होती। यही कारण है कि वह हमेशा घर का खाना खाने की कोशिश करती हैं।

बचपन से लगातार पुणे आती रहीं उर्मिला मानती हैं कि समय के साथ इस शहर की ताजगी खत्म होती जा रही है।

अपने अभिनय करियर को लेकर उर्मिला कहती हैं, "मैं बहुत ज्यादा नहीं सोचती। बहुत ज्यादा चुनाव भी नहीं करती। जो भी किरदार मुझे मिल जाए, करने को तैयार रहती हूं।"

90 के दशक में अपने नृत्य कला से छा जाने वाली उर्मिला इन दिनों सोनी टीवी के एक संगीत पर आधारित रियलिटी शो 'वार परिवार' में व्यस्त हैं। इसमें एक साथ पूरा परिवार भाग ले सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X