उपेन खोलेंगे माडलिंग एजेंसी
मॉडल से एक्टर बने उपेन पटेल शीघ्र ही मॉडलिंग एजेंसी खोलने की तैयारी कर रहे हैं. वे नुपुर सागर के साथ आई सी ए नाम से इस मॉडल एजेंसी को खोलने जा रहे हैं. बताया जाता है कि उपेन अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी गंभीर हैं.
वे इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खोलने की योजना बना रहे हैं. इसके लिए वे ब्राजील, लंदन, जर्मनी अर दक्षिण अफ्रीका जैसे देशो से मॉडलों को लेकर लायेंगे. इस एजेंसी की शाखा वे दिल्ली और बंगलौर में खोलेंगे.
मजे की बात यह है कि इस व्यवसाय में उपेन न सिर्फ भारतीय टाप मॉडलों की मदद ले रहे हैं बल्कि वे अपनी कई पूर्व प्रेमिकाओं को भी इससे जोड रहे हैं जिनमें शिवानी कपूर भी शामिल है.
उपेन की सहभागी नुपुर सागर के अनुसार लगभग 200 मॉडल का आडिशन लेकर उसमें से 20 माडल का चयन कर इन्हें सुपर मॉडल बनाया जायेगा. एजेंसी के साथ शीतल मल्हार, जेस रंधावा, मृदला चंद्रशेखर, एलिशिया राउत, केंडिस पिंटो, विवेका बाबाजी, नीना सरकार, गुंजन बक्शी और शिवांगी तोमर जैसे टाप के मॉडल जुड रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications