मेरी छवि मत बिगाड़ो: उपेन पटेल

उपेन तमाम विवादों को झेलने के बाद भी अपने दम पर बालीवुड में एक मुकाम हासिल करने की तमन्ना रखते हैं।
उपेन ने विशेष बातचीत में कहा, "मैं कासानोवा की तरह लड़कियों के पीछे भागने वाला नहीं हूं। मुझे नहीं पता मेरे बारे में ऐसी अफवाहें कौन फैला रहा है।"
उपेन कहते हैं कि वह अन्य दोस्तों की तरह अपनी गर्लफ्रेंड की बातें दूसरों से नहीं करते हैं। लेकिन उपेन अपने दुश्मनों के नाम बताकर उनको चर्चा में लाने में विश्वास नहीं रखते हैं।
लंदन से माया नगरी में अपना कैरियर बनाने आए उपेन कहते हैं, "मैंने अपने दम पर अपनी जगह बनाई है। किसी बड़े कलाकार का बेटा नहीं होने के बावजूद मैं कामयाब होकर दिखाऊंगा।"
उपेन इन दिनों तब्बू के व्यवहार से भी थोड़े दुखी हैं। उपेन कहते हैं कि उन्हें नहीं पता कि तब्बू आजकल उनसे क्यों खफा रहती हैं।
यह अभिनेता अपने माडलिंग के दिनों को याद करते हुए कहते हैं कि उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ पुरुषों की एक पत्रिका के लिए जो तस्वीरें खिंचवाई थीं, वैसी तस्वीरें वह याना गुप्ता के साथ भी खिंचवा चुके हैं। उपेन कहते हैं कि ऐसे में तस्वीरों को लेकर विवाद खड़ा करना ठीक नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications