गोविंदा के साथ डांस करना मुश्किल: उपेन

मॉडल से अभिनेता बने उपेन पटेल ने आईएएनएस से एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "म्यूजिक वीडियो में गोविंदा के साथ शूटिंग को लेकर मैं काफी असहज हो गया था। गजब का डांस करने वाले गोविंदा के साथ मेरे जैसे नए कलाकार के लिए आसान नहीं था।"
फिल्म 'मनी है तो हनी है' के संगीत वीडियों की शूटिंग के बारे में बताते हुए उपेन ने कहा, "गोविंदा ने डांस में मेरी बहुत मदद की। उनके डांस करने का अंदाज बिल्कुल अलग है। वह डांस से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। गोविंदा ने शूटिंग के बीच एक बार भी मुझे अकेला नहीं छोड़ा।"
उन्होंने बताया कि गोविंदा का अभिनय और व्यक्तिव्य दोनों ही अनुपम है। वह जमीन से जुड़े हुए बहुत ही साधारण इंसान हैं।
उपेन ने बताया की बालीवुड के कुछ स्थापित कलाकारों के साथ उनके अच्छे अनुभव नहीं रहे हैं लेकिन गोविंदा जैसा एक आदमी उन सभी पर भारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications