..................... Ugly aur Pagli distributed | 'अगली और पगली' का वितरण - Hindi Filmibeat

'अगली और पगली' का वितरण

By Staff

Ugly aur Pagli
परसेप्ट पिक्चर कंपनी (पीपीसी) और प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस (पीएनसी) आने वाली फिल्म 'अगली और पगली' का संयुक्त रूप से वितरण करेंगे।

मल्लिका शेरावत व रणबीर शोरे अभिनीत इस फिल्म का प्रदर्शन 25 जुलाई से शुरू होगा। पीपीसी के संयुक्त प्रबंध निदेशक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अगली और पगली के वितरण का विश्वव्यापी अधिकार हासिल करने के साथ ही कंपनी पीएनसी के साथ समझौते को लंबी अवधि तक जारी रखना चाहेगी।

सिंह के मुताबिक हल्के फुलके रोमांस और कामेडी प्रधान यह फिल्म आम दर्शकों को सिनेमा हाल तक खींच लाने में सफल होगा। इस फिल्म का निर्देशन सचिन खोट ने किया है। जीनत अमान, माइका, हार्ड कौर व पायल रोहतगी ने भी फिल्म में अभिनय किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X