करीना-तुषार ऑटोरिक्शा में

उल्लेखनीय है कि सन 2001 में करीना और तुषार ने फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' में एक साथ काम किया था।
करीना टी-शर्ट और जिंस पहनी हुई थी। उनके बाल पीछे बंधे थे। उन्हें देखकर यह अनुमान लगाना आसान था कि वह डांस अभ्यास करके लौटीं थीं।
समारोह के अंतिम दिन करीना ने अपनी फिल्मों 'जब वी मेट' और 'टशन' के गानों पर जबर्दस्त कायक्रम प्रस्तुत किया। 'जब वी मेट' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला।
सैफ पहले तो इस समारोह में नहीं पहुंचे थे, लेकिन अंतिम दिन अचानक वहां पहुंचकर करीना को चौंका दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications