करीना के भाई बनेंगे तुषार कपूर

By Staff

Tusshar Kapoor
घबराइये नही कि करीना सैफ से विवाह करने जा रही है और तुषार कपूर सैफ के साले बनकर करीना को घर से विदाई देंगे. दरअसल तुषार कपूर फिल्म फिर गोलमाल में करीना कपूर के भाई बनने जा रहे हैं. मजे की बात यह है कि वे करीना के भाई की भूमिका से बेहद खुश भी हैं.

तुषार का कहना है कि जब जोश में शाहरुख और ऐश भाई बहन सकते हैं, खामोशी में नाना पाटेकर मनिषा कोईराला के बाप सकते हैं तो भला वे करीना के भाई क्यों नही बन सकते जबकि अग्निसाक्षी में नाना व मनिषा और मोहब्बतें में शाहरुख व ऐश पति पत्नी व प्रेमी प्रेमिका के रुप में नजर आये थे तो दर्शकों ने इसे स्वीकार किया था. इसलिए उन्हें भी करीना के भाई बनने में कोई एतराज नही है.

ज्ञात हो कि इससे पहले फिल्म मुझे कुछ कहना है में तुषार और करीना दोनो ने प्रेमी प्रेमिका की भूमिका की थी और अब वे भाई बहन के रुप में में फिर गोलमाल में नजर आयेंगे. पहले प्रेमी प्रेमिका और फिर भाई बहन, भई यह क्या गोलमाल है, समझ में नही आ रहा है..!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X