तुलिप,अमरजीत पडे पुलिस के लफडे में

पुलिस ने हाथ में बंदूक पकडे अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया. बेचारे अमरजीत जो कि बडी बहादुरी से एक्शन सीन दे रहे थे, पुलिस को देखकर उनकी घिग्घी ही बंध गई और वे पुलिस के सामने मिमियाने लगे कि वे सब यहां शूटिंग कर रहे हैं और बदमाश नहीं है. वे पुलिस को विश्वास दिला रहे थे कि शूटिंग में भले ही बंदूक असली है लेकिन गोलियां नकली हैं. और वे मारिशस सरकार के आमंत्रण पर ही यहां शूटिंग करने आये हैं. लेकिन मारिशस की कर्त्तव्यपरायण पुलिस कुछ भी सुनने व समझने को तैयार ही नहीं थी. इससे पूरी यूनिट परेशान हो गई.
इसके बाद जब अमरजीत ने उपप्रधानमंत्री जेवियर लक दुवल से फोन पर बात की तब जाकर यह मामला निपट पाया, अन्यथा अमरजीत व तुलिप सहित सभी की वहां जेल में अच्छी खासी पिटाई होनी तो तय थी. खैर इससे रनवे की यूनिट को इस बात का पता तो चल ही गया होगा कि मारिशस पुलिस ग्लैमर की चकाचौंध से परे रहकर अपना काम करती है, अन्यथा तो भारत में पुलिस अपराधी स्टारों के साथ हाथ मिलाने तक को बेकरार रहती है.


Click it and Unblock the Notifications