खास मल्टीप्लेक्सों में नहीं दिखी 'टशन'

कुछ खास मल्टीप्लेक्स जैसे पीवीआर सिनेमा और आईनोक्स में शुक्रवार को इसे रिलीज नहीं किया गया। यशराज फिल्म्स ने 'टशन' के लिए मल्टीप्लेक्सों से अधिक कर की मांग की। यह मल्टीप्लेक्स मालिकों को सही नहीं लगी।
यशराज फिल्म्स के सीईओ संजीव कोहली ने बताया, "हमने आईनोक्स, फेम और एडलैब्स मल्टीप्लेक्सों से पहले हफ्ते में 60 प्रतिशत कर जमा करने के लिए कहा।
'टशन' ऐसी फिल्म है जो आसानी से इतनी कमाई कर सकती है। मुझे नहीं लगता कि कर बहुत ज्यादा थी।"
पीवीआर सिनेमा के सीईओ अमिताभ वर्धन ने बताया, "हमारे पास यह फिल्म अभी नहीं है इसलिए इसकी आमदनी से जुड़ी बात हम अभी नहीं करना चाहते।" कोलकाता के फिल्म वितरक अर्जित दत्ता ने भी यही कहा।
दत्ता ने आईएएनएस को बताया, "किसी भी मेट्रो शहर से कोलकाता का व्यवसाय 10 गुना कम है। ऐसे में ज्यादा आमदनी हम कैसे दे सकते हैं!"
शुक्रवार सुबह तक किसी नतीजे तक न पहुंच पाने के कारण फिल्म सिर्फ एकल पर्दे वाले थिएटरों में ही लग पाई। इसके अलावा वेव्स और स्पाइस मल्टीप्लेक्सों में भी फिल्म दिखाई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications