'टशन' बाक्स आफिस पर मचाएगी धूम

रिलायंस इंटरटेनमेंट के चीफ मार्केटिंग आफिसर सौरभ वर्मा ने मुंबई से आईएएनएस को फोन पर बताया कि यह फिल्म निश्चित रूप से बाक्स आफिस पर धूम मचाएगी।
उन्होंने बताया कि इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में सैफ अली खान, अनिल कपूर और करीना कपूर ने अभिनय किया है। इस फिल्म का निर्देशन कृष्ण आचार्य ने किया है। वर्मा के मुताबिक इस फिल्म को दुनियाभर में शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा।
रिलायंस इंटरटेनमेंट के इस अधिकारी ने बताया कि बीते साल अपने बलबूते पर चार हिट फिल्म दे चुके अक्षय कुमार लंबे समय के बाद इस फिल्म में सैफ के साथ आ रहे हैं। इसके पहले दोनों ने पहली बार 1994 में यशराज की फिल्म 'ये दिल्लगी' में और उसके बाद 'खिलाड़ी' में एक साथ काम किया था।
गौरतलब है कि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications