तनुश्री और कोईना ने ठुकराया मीका को
याद है राखी सावंत का जबरदस्त चुम्मा लेकर मीका को काफी शोहरत मुफ्त में ही हासिल हो गई थी. इमरान हाशमी तो केवल रील लाइफ में ही चुंबन सम्राट बने रहे लेकिन मीका ने रियल लाइफ में यह कारनामा कर दिखाया.
मीका ने सोचा कि इस चुम्मे की बदौलत बालीवुड की हसीनायें उनके पास दौडी चली आयेंगी. लेकिन हो दरअसल इसके उलटा रहा है. मीका अपने चुम्मा के कारण अच्छे खासे बदनाम हो गये हैं और बालीवुड की सुंदरिया उनके करीब जाने से भी डरने लगी है कि न जाने कब वह चुम्मा ले ले.
हुआ यूं कि बालीवुड की दो अति सुंदर हीरोइन कोईना मित्रा और तनुश्री दत्ता को मीका के साथ फोटो शूट में हिस्सा लेना था. मीका तो अपनी किस्मत पर इतरा रहे थे कि इन दो हीरोइन के साथ वे चुम्मा के सीन करेंगे. बडा मजा आयेगा. लेकिन फोटो शूट के समय अचानक कोईना और तनुश्री को न जाने कौन सा झटका लग गया और उन्होंने मीका के साथ फोटो शूट करवाने से मना कर दिया.
शायद उन्हें टीवी में दिखाये गये राखी और मीका का वह चुंबन सीन याद आ गया और दोनो घबरा गई. दोनो ने साफ मना कर दिया कि मीका का फोटो शूट उनके साथ नही होगा. बेचारे मीका के अरमानो पर पानी फिर गया और वे कोईना व तनुश्री का चुम्मा लेन में नाकामयाब हो गये.


Click it and Unblock the Notifications