मानहानि का दावा करेंगीं तानिया जेइटा

उल्लेखनीय है कि टेबलॉयड 'न्यूज लिमिटेड' ने गुरुवार को लिखा था कि सेना की अफगानिस्तान के मनोरंजन यात्रा के दौरान तानिया ने आस्ट्रेलियाई सैनिकों के साथ शारीरिक संबंध बनाया था।
तानिया ने इस आरोप को झूठ बताते हुए कहा है कि भारत जैसे देश में ऐसे आरोप आसानी से बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। हालिया रिलीज 'मिस्टर ब्लैक मिस्टर ह्वाइट' सहित 'सलाम नमस्ते' और 'बंटी बबली' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं तानिया ने कहा है कि बालीवुड में उनके करियर को इससे नुकसान पहुंच सकता है।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की इस मामले में दिलचस्पी को देखते हुए आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रुड ने कहा कि तानिया को इस आरोप के खिलाफ अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।
सन 1990 में 'बेवॉच' के शो 'हू डेयर्स विंस' और ब्रिटिश पे-टीवी के शो 'मिशन इम्प्लाउसिबल' में प्रस्तोता की भूमिका निभा चुकीं तानिया के इस मामले की जांच करने में आस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग जुटी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications