रिलीज के लिए तैयार तारे की डीवीडी

आमिर ने प्रशंसकों को अपने ब्लॉग के माध्यम से यकीन दिलाया है कि वह जल्दी ही इस फिल्म की डीवीडी बाजार में उतारेंगे। इसे रिलीज करने में आई देरी के लिए प्रशंसकों से माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि अभी डीवीडी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों आमिर अपने भांजे इमरान खान की पहली फिल्म 'जाने तू या जाने ना' की रिलीज की तैयारी में व्यस्त हैं। फिल्म 4 जुलाई को रिलीज की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications