रानी के लिए सुष ने किया रात-दिन एक
जहाँ सारी इंडस्ट्री इस वक्त नए साल के जश्न की तैय्यारी में व्यस्त है वहीं सुष्मिता सेन रानी के साथ रात-दिन मेहनत कर रही हैं.
रानी से हमारा मतलब रानी मुख़र्जी नहीं बल्कि रानी लक्ष्मी बाई है. जी हाँ ये सुष्मिता सेन की आने वाली फ़िल्म है जिसके लिए सुष्मिता जी तोड़ मेहनत कर रही हैं.
उल्लेखनीय है कि रानी लक्ष्मी बाई और सुष्मिता सेन मैं कुछ बातें ऐसी हैं जो एक सी हैं. जैसे दोनों का जन्मदिन एक ही दिन पर है और दोनों ही ने एक बच्ची गोद ली थी.
हो सकता है कि इसके अलावा भी और बहुत सी बातें दोनों की मिलती-जुलती हों लेकिन इसका पतातो फ़िल्म देखने के बाद ही चलेगा.


Click it and Unblock the Notifications