..................... Sush is perfect combo of Beauty with Brain | सुष्मिता हैं ब्यूटी विथ ब्रेन - Hindi Filmibeat

सुष्मिता हैं ब्यूटी विथ ब्रेन

By Staff

Sushmita Sen

'समसारा" फिल्म की डीवीडी लॉच करने के लिए पिछले दिनों स्वयं सुष्मिता सेन आई हुई थी. इस फिल्म से जुडे अपने अनुभव तथा अपने आने वाली फिल्मों पर उन्होंने हमसे कुछ बात की.

सुष्मिता के अनुसार 'समसारा" की डीवीडी लॉच करने के लिए उनका चुनाव उनके लिए गौरव की बात थी क्योंकि वह स्वयं फिल्म 'समसारा" की प्रशंसक रह चुकी हैं. दो साल पहले जब उन्होंने यह फिल्म देखी थी तो काफी प्रभावित हुई थी उससे भी ज़्यादा इस बात ने उनके दिल को छुआ था कि इसे बनाने वाला कोई और नहीं बल्कि एक भारतवासी है.

इस सिलसिले में सुष्मिता का कहना था 'मुझे गर्व है कि यह फिल्म हमारे देश में बनी है क्योंकि हर साल हमारे देश में कई फिल्में बनती है जो न सिर्फ बडे बजट की होती हैं बल्कि गुणवत्ता के मामले में भी वह श्रेष्ठ होती हैं. इन सबके बावजूद फिल्मों के मामले में पूरे विश्व में हमारी पहचान म्यूज़िकल फिल्मों में है. यदि ऐसे समय में एक ऐसी फिल्म का निर्माण हमारे देश में हुआ हो और साथ ही इसके साथ एक भारतीय निर्देशक का नाम जुडा हो तो यकीन मानिए बहुत खुशी होती है, बहुत गर्व होता है. वही आज मैं महसूस कर रही हूं.

इस फिल्म के अलावा यदि सुष्मिता के फिल्मों की हम बात करें तो 'रामगोपाल वर्मा की आग" के बाद सुष्मिता किसी फिल्म में नज़र नहीं आईं है. हालांकि उनकी दो फिल्में 'दुल्हा मिल गया" और 'झांसी की रानी लक्ष्मीबाई" क्रम में हैं. सिर्फ सुष्मिता के प्रशंसकों को ही नहीं बल्कि अन्य दर्शकों को भी उनकी दोनों फिल्मों का काफी इंतज़ार है.

अपनी फिल्म 'झांसी की रानी लक्ष्मी बाई" के बारे में सुष्मिता कुछ भी नहीं बताना चाहती हैं क्योंकि जब उनसे इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'इत्तिफाक से आज हम फिल्म 'समसारा" के लिए मिलें हैं इसलिए मैं अपनी निर्देशित फिल्म की बजाय पैन द्वारा निर्देशित फिल्म के बारे में बात करना चाहूंगी. मगर यकीन कीजिए जब हम उस फिल्म के लिए मिलेंगे तब सिर्फ उसके बारे में बात करेंगे और किसी के बारे में नहीं.'

इसके साथ ही विवेक वासवानी की फिल्म 'दुल्हा मिल गया" के इंतज़ार के बारे में जब हमनें सुष्मिता से बात की तो उन्होंने मज़ाक के लहजे में कहा 'दूल्हे का इंतज़ार तो मुझे भी काफी अर्से से है. 'दूल्हा मिल गया" एक ऐसी फिल्म है जिसका इंतज़ार स्वयं मुझे काफी हैं. यह मेरी कुछ उन चंद फिल्मों में से एक हैं जिन्हें करने में मुझे बहुत मज़ा आया. आशा करती हूं शाहरुख की तारीख इस फिल्म की शूटिंग के लिए जल्द से जल्द मिल जाएं और यह फिल्म पूरी हो जाए.'

इस फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अज़ीज़, जिनकी यह पहली फिल्म है, के बारे में जब सुष्मिता से बात की गई तो उन्होंने कहा 'जिस तरह से 'समसारा" पैन की पहली फिल्म थी 'दूल्हा मिल गया", मुदस्सर अज़ीज़ की पहली फिल्म है. यह मेरे लिए काफी दिलचस्प बात है कि मैंने अपना पूरा करियर ही फर्स्ट टाइम डाइरेक्टर के साथ बनाया है. जहां तक मुदस्सर अज़ीज़ की बात है मैंने उनसे अधिक आत्मविश्वासी निर्देशक और कहीं नहीं देखा. उन्हें न सिर्फ यह पता है कि उन्हें क्या करना है बल्कि यह भी पता है कि उन्हें क्या चाहिए.'

पैन नलिन की आगामी फिल्म 'लाइफ ऑफ बुद्धा" में ऐश्वर्या राय बच्चन से यशोधरा के किरदार के लिए बात की गई है. अब जब सुष्मिता पैन की फिल्म की इतनी फैन है तो यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर पैन ने सुष्मिता को यशोधरा के लिए क्यों नहीं लिया. इस अवसर पर सुष्मिता के साथ उपस्थित पैन से जब यह सवाल पूछा गया तो सुष्मिता ने पैन से पहले ही यह जवाब देकर लोगों का मुंह बंद कर दिया कि जिस तरह पैन ने उन्हें यशोधरा का किरदार ऑफर नहीं किया उसी तरह उन्होंने भी अपनी फिल्म 'झांसी की रानी लक्ष्मीबाई" के लिए पैन को कोई ऑफर नहीं दिया. इसी को कहते हैं 'ब्यूटी विथ ब्रेन".

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X