वजन घटाने पर तुले सनी देओल

फिल्म के निर्देशक नीरज पाठक हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म में सनी की फिट बाडी की जरुरत है. वे बालीवुड के बेहतरीन एक्शन हीरो में से एक हैं. इसलिए उन्होंने सनी को चैलेंज दिया है कि वे 15 मार्च तक अपना वजन 10 किलो तक कम करके दिखाये.
सनी ने भी नीरज का चैलेंज का स्वीकार कर अपना वजन तेजी से घटाना शुरु कर दिया है. नीरज ने बताया कि सनी ने दो तीन किलो तक अपना वजन कम कर लिया है.
उन्हें उम्मीद है कि 15 मार्च तक सनी 10 किलो वजन कम कर लेंगे. नीरज ने कहा कि उनकी स्क्रिप्ट का काम भी चल रहा है और 15 मार्च तक वह भी पूरा हो जायेगा और तब तक सनी का वजन भी कम हो जायेगा. इसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी जायेगी. ज्ञात हो कि इस समय सनी नीरज पाठक की ही फिल्म राइट या रांग की शूटिंग कर रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications