..................... BMS will clean Mumbai in films | फिल्मों में भी मुंबई को चकाचक करेंगे बीएमस - Hindi Filmibeat

फिल्मों में भी मुंबई को चकाचक करेंगे

By Staff


फिल्मी दुनिया की चकाचौंध को देखते हुए सभी का दिल करता है कि वह भी इसका हिस्सा बनें. देश के अलग अलग हिस्सों से हर रोज़ लाखों लोगों का सपनों के शहर मुंबई में आना इस बात का सबूत है. इनमें से कुछ की किस्मत तेज़ होती है तो कुछ की नहीं.

वैसे यह भी कहा जाता है कि एक मौका हर किसी को मिलता है मगर सेहरा उसी के सिर बंधता है जो उस मौके को पहचान लेता है. ऐसा ही कुछ मौका मिलने वाला है बी एम सी अर्थात बृहनमुंबई महानगर पालिका में काम करने वाले कामगारों को जिन्हें बहुत जल्द सुनील शेट्टी अपनी फिल्म 'मुंबई चकाचक" में मुंबई को चकाचक करते हुए दिखाने वाले हैं.

सुनील शेट्टी के पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही अपनी इस फिल्म के सिलसिले में वह मुंबई महानगर पालिका के अतिरिक्त महानगर अधीक्षक आर ए राजीव से बात कर चुके हैं. बहुत जल्द इस फिल्म में काम करने वाले कर्मचारियों के चुनाव के लिए बीएमसी कार्यालयो या पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट के ऑफिस में ऑडिशन होने वाले हैं.

सुनील शेट्टी निर्मित इस फिल्म के निर्देशक संजय छेल हैं. और इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी आएशा धारकर. इस फिल्म के ज़रिए सुनील शेट्टी मुंबई के लोगों में सफाई के प्रति अभियान चलाना चाहते हैं. अब सुनील का सपना कितना पूरा होता है यह तो हम नहीं जानते मगर हां इस फिल्म से उन बीएमसी कर्मचारियों का सपना ज़रूर पूरा होगा जो मुंबई की सफाई के लिए झाडू थामे नायक और नायिकाओं के फिल्मी पोस्टर निहारा करते थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X