..................... Suneil will play lead role in film on Naxalites | नक्सलियों पर फिल्म में सुनील शेट्टी - Hindi Filmibeat

नक्सलियों पर फिल्म में सुनील शेट्टी

By Staff

Suneil Shetty
कलाकार-निर्माता सुनील शेट्टी वास्तविक जीवन से जुड़ी फिल्म 'रेड एलर्ट- द वार विदिन' में अभिनय करते दिखेंगे। फिल्म आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र में चल रहे नक्सली आंदोलन पर आधारित है।

सुनील फिल्म में नरसिम्हा की केंद्रीय भूमिका में नजर आएंगे। खेत में मजदूरी करने वाले नरसिम्हा को बच्चों की शिक्षा के लिए पैसे जमा करने हैं। ऐसे में अपने मिशन और नक्लवादियों के बीच वह खुद को उलझा हुआ पाता है।

फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे गुलशन ग्रोवर कहते हैं, "इस चरित्र में सुनील पूरी तरह फिट बैठते हैं। किरदार को सुनील इतने बेहतर ढंग से चित्रण कर रहे हैं कि उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल सकता है।"

फिल्म के निर्देशक अनंत नारायण महादेवन और निर्माता टी. पी. अग्रवाल सहित स्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के राहुल अग्रवाल ने बताया कि फिल्म सत्यकथा पर आधारित है।

जानी-मानी फिल्म निर्माता अरुणा राजे ने इस फिल्म की पटकथा लिखी है। राजे सत्य घटनाओं पर आधारित 'शौक', 'गहराई', 'सितम', 'रिहाई', 'भैरवी' और हाल ही में आई 'तुम' जैसी फिल्मों की पटकथा लिखने के लिए जानी जाती हैं।

राजे कहती हैं, "इस विषय को लेकर जब अनंत मेरे पास आए तो पटकथा लेखन के लिए मुझसे कहा। विषय इतना अच्छा था कि मैंने तुरंत 'हां' कर दी। कहानी सत्य घटना पर आधारित थी इसलिए इसके लिए हमें काफी शोध करना पड़ा।"

दस करोड़ रुपये बजट की इस फिल्म में नसीरूद्दीन शाह, विनोद खन्ना, समीरा रेड्डी, आएशा धरकार, भाग्यश्री, आशीष विद्यार्थी और मकरंद देशपांडे भी नजर आएंगे।

निर्देशक के अनुसार फिल्म की शूटिंग में कुल 40 दिन लगेंगे। शूटिंग 19 मई से शुरू किया जाएगा जबकि फिल्म अक्टूबर में रिलीज किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X