19 कार उडायीं गई फ़िल्म संडे में
फ़िल्म संडे की सबसे बड़ी खासियत का खुलासा लिया निर्देशक रोहित शेट्टी ने. इस फ़िल्म में19 कारों का इस्तेमाल हुआ है जिसे बहुत ही दमदार सीन बताया जा रहा है.
रोहित ने बताया कि वे इस सीन को लेने में बहुत ही नर्वस थे क्यूंकि हिन्दी सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा था. करीब सौ से ज़्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल केवल भीड़ बताने के लिए किया गया. इस सीन का कुल बजट1.5 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है.
इसके अलावा बगैर किसी स्टंट मैन के. अजय देवगन, अरशद वारसी और इरफान खान गाड़ी में ही थे. और इस सीन को दिल्ली के प्रगति मैदान में फिल्माया गया है.
एक्शन से भरपूर ये एक थ्रिल्लर फ़िल्म है. देखना ये है कि ये फ़िल्म कितना कमाल दिखा पाती है.


Click it and Unblock the Notifications