मल्टीस्टार फिल्मों में काम करूंगा: सुधांशु

सुधांशु ने फोन पर बताया, "सैफ अली खान, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी मल्टीस्टार फिल्मों में काम कर रहे हैं। ऐसी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन भी खूब करती हैं।"
पटकथा देखकर ही फिल्में चुनने वाले कलाकार सुधांशु निर्माता संजय गुप्ता के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध कर चुके थे। 'दस कहानियां' और 'अलीबाग' करने के बाद अब वह अगली फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हैं।
बालीवुड की कई बड़ी हस्तियों के साथ अभिनय कर चुके सुधांशु 'द मिथ' में जैकी चैन के साथ भी काम कर चुके हैं। अनीस बज्मी निर्देशित एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'सिंह इज किंग' में वह माफिया गैंग में शामिल एक सरदार की भूमिका में हैं।
धारावाहिक 'अकेला', 'बेटा' और 'ये मेरी लाइफ है' में काम कर चुके सुधांशु टीवी के बजाय फिल्मों में काम करना ज्यादा पसंद करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications