प्यारेलाल और सुभाष घई की जोड़ी

जानी मानी संगीत जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के लक्ष्मीकांत की मृत्यु 1998 में हो गई थी। एक समय ऐसा भी था जब इनकी जोड़ी ने साथ मिलकर घई की 'हीरो', 'कर्ज', 'कर्मा' और 'सौदागर' जैसी फिल्मों को अपने संगीत से सजाया था।
घई ने बताया, "संगीत के विषय में आज मुझे जितनी भी जानकारी है, वह सब प्यारेलाल की वजह से ही है। मैं उन्हें 10 महान संगीतकारों में से एक मानता हूं।"
"अपने सहयोगी के गुजरने के बाद उन्होंने अपनी ऊर्जा खो दी थी। अपना बहुत ही करीबी जब साथ छोड़ जाए तो अक्सर ऐसा हो जाता है लेकिन एक बार फिर से वह छाने को तैयार हैं।"
पिछले दिनों रिलीज हुई अभिनेता अनिल कपूर और अनुराग सिन्हा अभिनीत घई की फिल्म 'ब्लैक एंड ह्वाईट' को काफी सराहना मिली है।


Click it and Unblock the Notifications