शाहरुख़ अब लंदन के बाद पेरिस में
शाहरुख़ खान का मोम का पुतला लंदन के बाद अब पेरिस में भी लगने वाला है. विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्रेंच प्रतिनिधि किंग खान से इस बात की अनुमति मांगने आए थे और शाहरुख़ ने खुशी से हामी भर दी है.
शाहरुख़ को इस बात का जब पता चला कि फ्रांस में उनके बहुत चाहने वाले हैं और बेसब्री से उनके पुतले का इंतज़ार कर रहे हैं तो शाहरुख़ अपने आप को रोक नहीं पाए और तैयार हो गए.
उल्लेखनीय है कि इस म्युसियम का नाम ग्रेविन है यूरोप के टूरिस्ट के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र है. किंग खान के पुतले का काम शुरू हो चुका है और इसे मैडम तुसाद से बिल्कुल अलग रूप में पेश किया जाएगा.


Click it and Unblock the Notifications