..................... Shahrukh will perform in Kolkata | शाहरुख का कोलकाता में कार्यक्रम - Hindi Filmibeat

शाहरुख का कोलकाता में कार्यक्रम

By Staff

SRK
बालीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ईडन गार्डन में गुरुवार को कुछ खास अंदाज में कार्यक्रम पेश कर मौजूद दर्शकों का धन्यवाद करेंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में बंगलौर रॉयल चैलैंजर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच से पहले 20 मिनट का एक कार्यक्रम पेश करने की योजना है।

रेड चिलीज इवेंट मैनेजर मोहम्मद मोरानी ने बताया, "अपने ट्रप के साथ गुरुवार के मैच के शुरू होने से ठीक 20 मिनट पहले शाहरुख वहां स्टेज पर कार्यक्रम पेश करेंगे। "

रेड चिलीज सूत्रों ने कहा कि लगातार चार बार हारने के बाद भी शाहरुख अपनी केकेआर टीम को बालीवुड के अंदाज में धन्यवाद कहने की कोशिश कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि कलाकार सैफ अली खान और करीना कपूर ने भी इस कार्यक्रम में आने के लिए हां कर दी है। इनके अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान खली भी शो में आ सकते हैं।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के संयुक्त सचिव अमिताभ बनर्जी ने कहा, "व्यवस्था से हमें कोई असुविधा न हो तो परेशानी की बात नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X