शाहरुख बना रहे हैं बंगले में पुस्तकालय
कहते हैं खाली दिमाग शैतान का घर होता है, लेकिन बालीवुड के किंग खान शाहरुख खान पर यह कहावत फिट नहीं बैठती है. वे आजकल भले ही खाली बैठे हों लेकिन वे इसका सदुपयोग अपने बंगले मन्नत में पुस्तकालय खोलकर बखूबी कर रहे हैं. इस पुस्तकालय से वे न सिर्फ अपना बल्कि अपने बच्चों का भी ज्ञानवर्द्धन कर रहे हैं.
ज्ञात हो कि शाहरुख खान तरह तरह की पुस्तकें पढने के काफी शौकीन हैं. लेकिन शूटिंग में समय नहीं मिल पाने के कारण वे पढने से प्राय: वंचित रह जाते थे.
लेकिन इस समय फिल्म ओम शांति ओम के बाद वे किसी अन्य फिल्म की शूटिंग में व्यस्त नहीं हैं. यही वजह है कि वे अपने इस खाली समय का सदुपयोग पुस्तकें पढकर करना चाह रहे हैं और अपने बंगले में ही पुस्तकालय बना रहे हैं जहां कि वे दुनिया भर की किताबे रखना चाह रहे हैं.
इसके लिए वे अपने मित्रों से सलाह कर विभिन्न पुस्तकें मंगा रहे हैं. बताया जाता है कि शाहरुख के पास अच्छी अच्छी पुस्तकों का बेजोड संग्रह हो चुका है जिसे वे और ज्यादा बढाना चाहते हैं. अब अगर आपके पास भी अच्छी अच्छी पुस्तकों की जानकारी हो तो शाहरुख को बताने पहुंच जाइये.


Click it and Unblock the Notifications