..................... SRK-Kareena got Apsara Award | शाहरुख-करीना की झोली में अप्सरा अवार्ड - Hindi Filmibeat

शाहरुख-करीना की झोली में अप्सरा अवार्ड

By Staff

Kareena Kapoor
फिल्म निर्माता की संस्था गिल्ड द्वारा आयोजित सनसिल्क अप्सरा अवार्ड समारोह में शाहरुख खान को सबसे बेहतरीन अभिनेता का अवार्ड फिल्म चक दे इंडिया के लिए और करीना कपूर को सबसे बेहतरीन अभिनेत्री का अवार्ड फिल्म जब वी मेट के लिए प्रदान किया गया. इस समारोह का आयोजन 30 मार्च को मुंबई के एम एम आर डी ए मैदान में किया गया. सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड भी चक दे इंडिया को ही दिया गया. इसके अलावा चक दे इंडिया के निर्देशक शिमित अमिन ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड झटक लिया.

गिल्ड, एन डी टीवी और विजक्राफ्ट द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में मंच का संचालन जावेद जाफरी ने किया. टेक्निकल अवार्ड के रुप में सबसे बेहतरीन एडिटर का अवार्ड अमिताभ शुक्ला को चक दे इंडिया के लिए मिला. सबसे बेहतरीन साउंड रिकार्डिस्ट का अवार्ड अली मर्चेंट को चक दे इंडिया, बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइनर का अवार्ड मनिष मल्होत्रा को ओम शांति ओम के लिए, सबसे बेहतरीन कहानी का और सबसे बेहतरीन स्क्रीनप्ले का दुहरा अवार्ड चक दे इंडिया के लिए जयदीप सहानी को और सबसे बेहतरीन संवाद का अवार्ड फिल्म जब वी मेट के लिए इम्तियाज अली को दिया गया.

सबसे बेहतरीन संगीत का अवार्ड जब वी मेट के लिए प्रीतम को और सबसे बेहतरीन पुरुष गायक का अवार्ड शान को फिल्म सावरिया के गीत जब से तेरे नयना के लिये दिया गया. सबसे बेहतरीन गीतकार का अवार्ड गुलजार को फिल्म गुरु के गीत तेरे बिना के लिए दिया गया और सबसे बेहतरीन डांस डायरेक्टर का अवार्ड फराह खान को फिल्म ओम शांति ओम को तन तनन के लिए दिया गया.

सबसे बेहतरीन महिला गायिका का अवार्ड श्रेया घोषाल को फिल्म गुरु के गाने बरसो रे मेघा के लिए दिया गया. इरफान खान को सबसे बेहतरीन सह अभिनेता का अवार्ड फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो के लिए और कोंकणा सेन शर्मा को भी सबसे बेहतरीन सह अभिनेत्री का अवार्ड फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो के लिए दिया गया. नील नितिन मुकेश को भी फिल्म जानी गद्दार के लिए सबसे बेहतरीन नकारात्मक चरित्र के लिए दिया गया और कामेडी का पुरस्कार फिल्म भेजा फ्राई के लिए विनय पाठक को दिया गया. रणवीर कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और सलमान खान को भी अवार्ड दिये गये.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X