शाहरुख़-काजोल कि जोड़ी बड़े पर्दे पर
बाज़ीगर, करण-अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कुछ कुछ होता है और कभी खुशी कभी गम के बाद शाहरुख़ और काजोल एक बार फ़िर बड़े पर्दे पर साथ में दिखाई देंगे.
करण जोहर ने इस बात कि घोषणा की है कि वो एक बार फ़िर से किंग खान और काजोल कि जोड़ी का धमाल दिखाने वाले हैं. इस फ़िल्म के लिए करण लंदन में शूटिंग की लोकेशन देखने भी चले गए हैं.
करण ने बताया कि उनकी आने वाली फ़िल्म एक इमोशनल लव स्टोरी होगी. काजोल और शाहरुख़ दोनों ने इस फ़िल्म के लिए हमी भर दी है. काजोल को तो पहले शाहरुख़ को मानना पड़ेगा क्यूंकि किंग खान उनसे नाराज़ बताये जाते हैं.
गौरतलब है कि शाहरुख़ को शिकायत है कि क्यों काजोल ने अपनी वापसी उनके साथ न करके आमिर के साथ की??


Click it and Unblock the Notifications