खान मेरी ज़िंदगी का बहुत बड़ा रिस्क है: करण

इसमें शाहरुख़ का आखिरी नाम खान होने पर ही कहानी आधारित है. इस कहानी को शिवानी भतीजा ने लिखा है. जब करण ने कहानी का प्रथम भाग पढ़ा तो शिवानी से एक ही सवाल पूछा कि क्या मैं इस कहानी को निर्देशित करने के लिए सही इंसान हूँ ?
करण इस फ़िल्म को लेकर अब तक असमंजस में हैं. करण के अब तक के कॅरिअर की सबसे रिस्की फ़िल्म इसे ही बताया जा रहा है. करण सिर्फ़ एक बात पर विश्वास रखते हैं कि अगर बड़ा फायदा चाहिए तो रिस्क भी बड़ा उठाना पड़ता है.
अब देखना ये है कि करण का रिस्क करण को कितनी सफलता दिला पाता है ?


Click it and Unblock the Notifications